[ JSSC CGL 2023 – Paper 1 ]

दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर का चयन करें।

[ JSSC CGL 2023 – Paper 1 ]

Read the given passage carefully and select the correct answers to the questions based on the passage.
अनुच्छेद
एक कुएँ में एक मेंढक रहता था। एक बार समुद्र का एक मेंढक कुएँ में आ पहुँचा तो कुएँ के मेंढक ने उसका हाल-चाल पूछा। जब उसे मालूम हुआ कि वह समुद्र में रहता है और समुद्र बड़ा होता है, तो उसने अपने कुएँ के पानी में एक छोटा-सा चक्कर लगाकर उस मेंढक से पूछा, "क्या समुद्र इतना बड़ा होता है?" कुएँ के मेंढक ने तो कभी समुद्र नहीं देखा था। समुद्र के मेंढक ने कहा कि समुद्र तो इससे भी बड़ा होता है। कुएँ का मेंढक चक्कर बड़ा करता गया और अन्त में उसने कुएँ की दीवार के सहारे आखिरी चक्कर लगाकर पूछा, "क्या इतना बड़ा है तेरा समुद्र?" इस पर समुद्र के मेंढक ने कहा, "इससे भी बहुत बड़ा।" अब तो कुएँ के मेंढक को क्रोध आ गया। कुएँ के अतिरिक्त उसने बाहर की दुनिया तो देखी ही नहीं थी। उसने कह दिया, "जा, तू झूठ बोलता है, कुएँ से बड़ा कुछ होता ही नहीं। तू तो बकता है।" इस वार्तालाप से पता चलता है कि अध्ययन से ही हमें अपने ज्ञान का आभास होता है। हमारा भ्रम टूटता है और ऐसा आभास होता है कि अभी तो बहुत कुछ जानना बाकी है।
Passage
अनुच्छेद आधारित प्रश्न Passage Based Questions
25. कुएँ के मेंढक ने समुद्र की विशालता का अनुमान किस प्रकार किया?
[A] पानी की गहराई से किया।
[B] पानी की मात्रा से किया।
[C] कुएँ का चक्कर लगाकर किया।
[D] कुएँ के बाहर जाकर किया।
25.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: कुएँ का चक्कर लगाकर किया।
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
26. इस अनुच्छेद का एक उचित शीर्षक दीजिए।
[A] मेंढक की अज्ञानता
[B] मेंढक की दुनिया
[C] कुएँ का मेंढक
[D] कुएँ का मेंढक और समुद्र का मेंढक
26.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: कुएँ का मेंढक और समुद्र का मेंढक
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
27. कुएँ के मेंढक को क्रोध कब आया?
[A] जब समुद्र के मेंढक ने कोई उत्तर नहीं दिया।
[B] जब समुद्र के मेंढक ने कुएँ के मेंढक की बात नहीं मानी।
[C] जब बार-बार समुद्र को बड़ा बताया गया।
[D] जब कुएँ के मेंढक की बात अनसुनी कर दी गई।
27.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: जब बार-बार समुद्र को बड़ा बताया गया।
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
28. मनुष्य को अपने अज्ञान का आभास कब होता है?
[A] जब वह वृद्ध होता है।
[B] जब वह जवानी में अपने अज्ञान को समझ नहीं पाता।
[C] अध्ययन करने पर उसे अपने अज्ञान का आभास होता है।
[D] इसको देखकर उसका अपने ज्ञान का आभास होता है।
28.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: अध्ययन करने पर उसे अपने अज्ञान का आभास होता है।
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
29. कुएँ के मेंढक को समुद्र के मेंढक की बात पर विश्वास क्यों नहीं आया?
[A] क्योंकि कुएँ के मेंढक ने कभी समुद्र देखा नहीं था।
[B] कुएँ के मेंढक को लगा कि समुद्र का मेंढक झूठ बोल रहा था।
[C] कुएँ का मेंढक जिद्दी था।
[D] कुएँ का मेंढक कभी किसी पर विश्वास नहीं करता था।
29.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: क्योंकि कुएँ के मेंढक ने कभी समुद्र देखा नहीं था।
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.