[ JSSC CGL 2023 – Paper 1 ]

दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर का चयन करें।

[ JSSC CGL 2023 – Paper 1 ]

Read the given passage carefully and select the correct answers to the questions based on the passage.
अनुच्छेद
पृथ्वी पर जीवन का आरंभ तब से ही हुआ, जब छोटे-छोटे हरे पौधों ने प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा अपना भोजन बनाना आरंभ किया। आज भी प्राण वायु ऑक्सीजन हमें वृक्ष ही देते हैं। इसीलिए भारतीय संस्कृति में वृक्षों की पूजा की जाती है। माँ के आँचल की भाँति वे हमें छाया देते हैं, जलधारा बरसाते हैं, भूमि की रक्षा कर हमें अन्न देते हैं, फल देते हैं। वनों को मानव का चिर-मित्र कहा जाए तो यह युक्तिसंगत होगा। ये धरती के जीवन रक्षक हैं। अपने जीवन की प्रक्रिया में प्राण वायु कार्बन-डाइऑक्साइड को लेकर हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। अपना भोजन बनाते हैं लेकिन फल के रूप में उसे संचित कर हमें लौटा देते हैं। हमारी भूमि को अपनी जड़ों से पकड़कर हमें खेती योग्य भूमि की हानि होने से बचाते हैं। इनकी हरितिमा मनोहारी दृश्य उपस्थित करती है। इनके सघन कुंज वन्य जीवन की आवास और सुरक्षा प्रदान करते हैं। वृक्षों से हमें अनेक प्रकार की औषधियाँ प्राप्त होती हैं। इनकी पत्तियाँ झड़कर मिट्टी में मिलकर खाद के रूप में उपयोग में आती हैं। आज के जीव वैज्ञानिक मानते हैं कि हमारे पारिस्थितिक तंत्र को वे वृक्ष संतुलित करते हैं। वृक्षों से हमें अनेक लाभ हैं। पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने के अलावा वृक्ष हमें फल, फूल, जड़ी-बूटियाँ, ईंधन तथा इमारती लकड़ियाँ प्रदान करते हैं। वन वर्षा में सहायक होते हैं, भू-क्षरण को रोकते हैं तथा रेगिस्तान के प्रसार पर अंकुश लगाते हैं। अनेक जीव-जंतुओं को वृक्ष ही आश्रय देते हैं। अनेक उद्योग-धंधे वृक्षों से मिलने वाली सामग्री पर आधारित होते हैं। प्लाइवुड, कागज, लाख, रेशम, रबड़ जैसे उद्योग-धंधे वृक्षों पर ही आश्रित होते हैं।
Passage
अनुच्छेद आधारित प्रश्न Passage Based Questions
15. वृक्ष अपना भोजन हमें कैसे लौटाते हैं?
[A] छाया देकर
[B] पत्तियों द्वारा
[C] जड़ द्वारा
[D] फल द्वारा
15.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: फल द्वारा
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
16. पृथ्वी पर जीवन कब आरंभ हुआ?
[A] जब पौधों ने भोजन बनाना शुरू किया
[B] कई हजारों साल पहले
[C] कई लाखों साल पहले
[D] जब से जंगल बना
16.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: जब पौधों ने भोजन बनाना शुरू किया
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
17. हमारी पारिस्थितिक तंत्र को कौन संतुलित करते हैं?
[A] सूर्य किरणें
[B] आकाश
[C] वृक्ष
[D] जीव-जंतु
17.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: वृक्ष
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
18. कौन-कौन से उद्योग-धंधे वृक्षों पर निर्भर करते हैं?
[A] कागज, लाख
[B] रेशम, रबड़
[C] प्लाइवुड
[D] उपर्युक्त विकल्पों में से सभी
18.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: उपर्युक्त विकल्पों में से सभी
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
19. पत्तों से खाद कैसे बनता है?
[A] पत्तों के गिरने से
[B] फूलों के खिलने से
[C] पत्ते झड़कर, मिट्टी में मिलकर खाद बनाते हैं।
[D] फलों के लगने से
19.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: पत्ते झड़कर, मिट्टी में मिलकर खाद बनाते हैं।
व्याख्या: महत्वपूर्ण प्रश्न।
Correct Answer:
Explanation: Important question.