[ JSSC EXCISE CONSTABLE 2026 – Paper 1 , Date 19-07-2026]

दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर का चयन करें।

[ JSSC EXCISE CONSTABLE 2026 – Paper 1 ]

Read the given passage carefully and select the correct answers to the questions based on the passage.
अनुच्छेद
निर्देश (प्रश्न संख्या 1 - 5): नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। यह उनका लगातार नौवां बजट है। बजट भाषण में उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर बनी रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सिर्फ बातें नहीं कीं, बल्कि काम और सुधारों पर ज़ोर दिया। सरकार ने बड़े आर्थिक सुधार किए, पैसों के इस्तेमाल में सावधानी बरती और देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखा। साथ ही, सड़कों, रेलवे और अन्य विकास कार्यों में सरकारी निवेश बढ़ाया गया।

वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया भर में हालात चुनौतीपूर्ण हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर पड़ा है और कई जगहों पर सामान की सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं। नई तकनीकों के आने से उद्योगों में बदलाव हो रहा है और पानी, ऊर्जा और ज़रूरी खनिजों की मांग भी तेज़ी से बढ़ रही है। ऐसे में भारत सबको साथ लेकर विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने बजट के साथ कुछ जरूरी आर्थिक दस्तावेज़ भी संसद में रखे। इनमें सरकार की आगे की आर्थिक योजना और देश की आर्थिक स्थिति की जानकारी शामिल है।

सरकार जीएसटी में बदलाव यानी जीएसटी 2.0 लाने की तैयारी में है। इसके तहत जीएसटी को आसान बनाया जाएगा और सिर्फ दो दरें - 5 फीसदी और 18 फीसदी रखने पर विचार है। इससे टैक्स भरना आसान होगा और ज़रूरी चीज़ों के सस्ते होने की उम्मीद है। इस बार के बजट में निर्यात बढ़ाने पर खास ध्यान दिया जा सकता है, क्योंकि अमेरिका ने भारतीय सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। इससे पहले गुरुवार को वित्त मंत्री ने संसद में 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया था। बजट सत्र 65 दिनों तक चलेगा और इसमें कुल 30 बैठकें होंगी। संसद 13 फरवरी को अवकाश पर जाएगी और 9 मार्च को फिर से शुरू होगी। सत्र का समापन 2 अप्रैल को होगा।
Passage
JSSC EXCISE CONSTABLE PAPER-1 Passage Based Questions
1. उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार, निम्न में से किस देश ने भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसके कारण निर्यात पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई ?
[A] चीन
[B] रूस
[C] यूरोपीय संघ
[D] अमेरिका
1.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: अमेरिका
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार, अमेरिका ने भारतीय सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
2. उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार, निम्न में से सरकार द्वारा प्रस्तावित जीएसटी 2.0 के अंतर्गत किन दरों पर विचार किया जा रहा है ?
[A] 5% और 12%
[B] 12% और 18%
[C] 5% और 18%
[D] 8% और 18%
2.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: 5% और 18%
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार, जीएसटी 2.0 के तहत केवल 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो दरें रखने पर विचार किया जा रहा है।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
3. उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार, बजट सत्र के समापन की तिथि निम्न में से क्या है ?
[A] 13 फरवरी
[B] 9 मार्च
[C] 2 अप्रैल
[D] 30 मार्च
3.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: 2 अप्रैल
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार, बजट सत्र का समापन 2 अप्रैल को होगा।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
4. उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार, निम्न में से किस अवधि के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को बजट भाषण में स्थिर बताया गया ?
[A] पिछले 5 वर्षों में
[B] पिछले 8 वर्षों में
[C] पिछले 10 वर्षों में
[D] पिछले 12 वर्षों में
4.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: पिछले 12 वर्षों में
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार, बजट भाषण में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को स्थिर बताया गया है।
Correct Answer:
Explanation: Important question.
5. उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया यह निम्न में से उनका कौन-सा लगातार बजट है ?
[A] सातवाँ
[B] आठवाँ
[C] नौवाँ
[D] दसवाँ
5.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर: नौवाँ
व्याख्या: गद्यांश के अनुसार, केंद्रीय बजट 2026-27 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवाँ बजट है।
Correct Answer:
Explanation: Important question.