[JSSC KAKSHAPAL PT 2015 PAPER-I]
झारखंड में आयोजित होने वाली JPSC, JSSC, JET, झारखंड पुलिस भर्ती परीक्षा आदि के लिए उपयोगी सामान्य अध्ययन।
[ [JSSC KAKSHAPAL PT 2015 PAPER-I] ]
Useful GK for JPSC, JSSC, JET, Jharkhand Police and other exams.
71. "आयुष का बड़ा भाई चलचित्र देख रहा है।" यह किस प्रकार का वाक्य है?
[A] सरल वाक्य
[B] संयुक्त वाक्य
[C] मिश्र वाक्य
[D] संज्ञा उपवाक्य
71. "Ayush's elder brother is watching a movie." This is an example of which type of sentence?
[A] Simple sentence
[B] Compound sentence
[C] Complex sentence
[D] Noun clause
सही उत्तर: सरल वाक्य
व्याख्या: इस वाक्य में केवल एक ही मुख्य क्रिया है, इसलिए यह सरल वाक्य है।
Correct Answer: Simple sentence
Explanation: There is only one principal clause, so it is a simple sentence.
72. "श्रीगणेश करना" मुहावरे का क्या अर्थ है?
[A] पूजा करना
[B] गणेश पूजा करना
[C] प्रारंभ करना
[D] पढ़ाई प्रारंभ करना
72. What is the meaning of the idiom "Shri Ganesh Karna"?
[A] To worship
[B] To worship Lord Ganesha
[C] To begin
[D] To begin studies
सही उत्तर: प्रारंभ करना
व्याख्या: "श्रीगणेश करना" का अर्थ किसी कार्य का शुभारंभ करना है।
Correct Answer: To begin
Explanation: The idiom means to start an auspicious work.
73. क्या विशेषण शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाई जा सकती है?
[A] हाँ
[B] नहीं
[C] संभवतः
[D] कोई नहीं
73. Can abstract nouns be formed from adjectives?
[A] Yes
[B] No
[C] Possibly
[D] None
सही उत्तर: हाँ
व्याख्या: विशेषणों से भाववाचक संज्ञा बनाई जा सकती है, जैसे- अच्छा → अच्छाई।
Correct Answer: Yes
Explanation: Example: Good → Goodness.
74. जिस समास का कोई भी पद प्रधान नहीं होता, बल्कि अन्य पद प्रधान होता है, उसे क्या कहते हैं?
[A] बहुव्रीहि समास
[B] प्रथम पद समास
[C] मध्यमपदलोपी समास
[D] द्वंद्व समास
74. Which Samasa has neither constituent as the principal member, but denotes something else?
[A] Bahuvrihi Samasa
[B] First-member Samasa
[C] Middle-word omission Samasa
[D] Dvandva Samasa
सही उत्तर: बहुव्रीहि समास
व्याख्या: बहुव्रीहि समास में दोनों पद गौण होते हैं तथा किसी अन्य का बोध होता है।
Correct Answer: Bahuvrihi Samasa
Explanation: In Bahuvrihi Samasa, neither constituent is principal; the compound denotes another entity.
75. गुणवाचक विशेषण किसी भी वस्तु या प्राणी का क्या बताता है?
[A] केवल दोष
[B] मात्रा, परिमाण, संख्या आदि
[C] संख्या और सर्वनाम
[D] गुण, दोष, आकार, अवस्था आदि
75. What does a qualitative adjective describe?
[A] Only defects
[B] Quantity, measure, number etc.
[C] Number and pronoun
[D] Quality, defect, shape, condition etc.
सही उत्तर: गुण, दोष, आकार, अवस्था आदि
व्याख्या: गुणवाचक विशेषण किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, रंग, आकार, अवस्था आदि का बोध कराता है।
Correct Answer: Quality, defect, shape, condition etc.
Explanation: A qualitative adjective describes the quality, nature, shape or condition of a noun.
76. 'चरण-कमल बन्दौं हरिराई' में 'चरण-कमल' में कौन-सा अलंकार है?
[A] उत्प्रेक्षा अलंकार
[B] रूपक अलंकार
[C] उपमा अलंकार
[D] यमक अलंकार
76. Which figure of speech is used in "Charan-Kamal" in the line "Charan-Kamal Bandau Harirai"?
[A] Utpreksha
[B] Metaphor
[C] Simile
[D] Yamak
सही उत्तर: रूपक अलंकार
व्याख्या: यहाँ चरणों को सीधे कमल कहा गया है, इसलिए रूपक अलंकार है।
Correct Answer: Metaphor
Explanation: The feet are directly identified with a lotus, making it a metaphor.
77. शब्द और अर्थ की दृष्टि से अलंकार के कितने भेद हैं?
[A] दो
[B] चार
[C] एक
[D] पाँच
77. How many main classifications of Alankara are there based on word and meaning?
[A] Two
[B] Four
[C] One
[D] Five
सही उत्तर: दो
व्याख्या: अलंकार के दो मुख्य भेद हैं—शब्दालंकार और अर्थालंकार।
Correct Answer: Two
Explanation: Alankaras are mainly classified into Shabd Alankara and Arth Alankara.
78. 'नौजवान बेटे के मरते ही बूढ़े बाप पर गिर पड़ा ____।'
[A] पत्थर
[B] छत
[C] पहाड़
[D] पुलिस
78. Complete the idiom: "After the young son died, a mountain fell upon the old father."
[A] Stone
[B] Roof
[C] Mountain
[D] Police
सही उत्तर: पहाड़
व्याख्या: मुहावरा "पहाड़ टूट पड़ना" अत्यधिक दुःख आने के अर्थ में प्रयुक्त होता है।
Correct Answer: Mountain
Explanation: The idiom "Pahad toot padna" means to face immense grief.
79. 'बहुत भूख लगना' के लिए सही मुहावरा चुनिए।
[A] मुँह में पानी आना
[B] पेट में भूचाल आना
[C] छठी का दूध याद आना
[D] पेट में चूहे दौड़ना
79. Choose the correct idiom meaning "to be very hungry".
[A] Watering mouth
[B] Earthquake in the stomach
[C] Remembering mother's milk
[D] Rats running in the stomach
सही उत्तर: पेट में चूहे दौड़ना
व्याख्या: "पेट में चूहे दौड़ना" मुहावरे का अर्थ बहुत अधिक भूख लगना है।
Correct Answer: Rats running in the stomach
Explanation: The idiom means to be extremely hungry.
80. क्रिया के जिस रूप से उसके समय का पता चले उसे क्या कहते हैं?
[A] काल
[B] धातु
[C] कर्म
[D] प्रेरणा
80. The form of a verb that indicates time is called?
[A] Tense
[B] Root
[C] Object
[D] Inspiration
सही उत्तर: काल
व्याख्या: क्रिया के समय का बोध कराने वाले रूप को काल कहते हैं।
Correct Answer: Tense
Explanation: Tense indicates the time of an action.