JSSC EXCISE CONSTABLE 2019 Paper-3

JSSC EXCISE CONSTABLE 2019 Paper-3 Previous Year Questions

JSSC EXCISE CONSTABLE 2019 Paper-3 के महत्वपूर्ण Previous Year Questions का अभ्यास करें।

Question 71 सामान्य ज्ञान
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 से सम्बन्धित निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
(A) OBC को आरक्षण प्रदान करता है
(B) महिलाओं को आरक्षण प्रदान करता है
(C) जम्मू एवं कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा प्रदान करता है
(D) मानव अधिकारों के प्रावधान
सही उत्तर: C
Question 72 सामान्य ज्ञान
ग्राम पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम अर्ह आयु क्या है?
(A) 18 वर्ष
(B) 21 वर्ष
(C) 25 वर्ष
(D) 30 वर्ष
सही उत्तर: B
Question 73 सामान्य ज्ञान
ओजोन परत निम्न को प्रतिबंधित करती है?
(A) पराबैंगनी विकिरण
(B) दृश्य प्रकाश
(C) एक्स-रे
(D) गामा किरणें
सही उत्तर: A
Question 74 सामान्य ज्ञान
सरदार सरोवर बांध किस नदी पर बना है?
(A) ताप्ती
(B) माही
(C) चंबल
(D) नर्मदा
सही उत्तर: D
Question 75 सामान्य ज्ञान
निम्नलिखित में से कौन-सा एक क्षेत्र के जलवायु का एक महत्वपूर्ण कारक नहीं है?
(A) अक्षांतर
(B) देशांतर
(C) तुंगता
(D) समुद्र से दूरी
सही उत्तर: B
Question 76 सामान्य ज्ञान
चन्द्रमा की अवस्थाएं निम्न द्वारा उत्पन्न होती हैं:
(A) पृथ्वी का घूर्णन
(B) चन्द्रमा का घूर्णन
(C) पृथ्वी की परिक्रमा
(D) चन्द्रमा की परिक्रमा
सही उत्तर: D
Question 77 सामान्य ज्ञान
भारतीय संविधान के कौन-से अनुच्छेद के अनुसार राष्ट्रपति यदि ऐसा महसूस करते हैं कि ऐसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है कि युद्ध, बाह्य आक्रमण अथवा विद्रोह के कारण भारत या इसके किसी क्षेत्र की सुरक्षा को खतरा है तो पूरे भारत या उसके किसी हिस्से में आपातकाल घोषित करने का अधिकार प्राप्त है?
(A) अनुच्छेद 352
(B) अनुच्छेद 354
(C) अनुच्छेद 356
(D) अनुच्छेद 360
सही उत्तर: A
Question 78 सामान्य ज्ञान
भारत में कोयले के भण्डार अधिकांशतः कहाँ स्थित है?
(A) सोन घाटी
(B) महानदी घाटी
(C) दामोदर घाटी
(D) गोदावरी घाटी
सही उत्तर: C
Question 79 सामान्य ज्ञान
निम्न में से कौन-सी नदियों का उद्गम बिन्दु प्रायः एक ही है:
(A) तापी एवं ब्यास
(B) ब्रह्मपुत्र एवं गंगा
(C) सिन्धु एवं गंगा
(D) ब्रह्मपुत्र एवं सिन्धु
सही उत्तर: D
Question 80 सामान्य ज्ञान
समान मात्रा में वर्षा प्राप्त करने वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखाएं कहलाती हैं:
(A) समवर्षा रेखाएं
(B) समदाब रेखाएं
(C) समतापी रेखाएं
(D) आइसोहाइट
सही उत्तर: D
Total Questions: 120 | Page: 8 / 12