JSSC EXCISE CONSTABLE 2019 Paper-3

JSSC EXCISE CONSTABLE 2019 Paper-3 Previous Year Questions

JSSC EXCISE CONSTABLE 2019 Paper-3 के महत्वपूर्ण Previous Year Questions का अभ्यास करें।

Question 111 सामान्य विज्ञान
विद्युत धारा की SI इकाई क्या है?
(A) वॉट
(B) वोल्ट
(C) ऐम्पीयर
(D) कूलम्ब
सही उत्तर: C
Question 112 सामान्य विज्ञान
तारों के टिमटिमाने के घटनाक्रम को निम्न में से कौन व्याख्या करता है?
(A) परावर्तन
(B) वायुमण्डलीय अपवर्तन
(C) प्रकाश का विकीर्णन
(D) परिक्षेपण
सही उत्तर: B
Question 113 सामान्य विज्ञान
लोहे या इस्पात की वस्तुओं को जंग लगने से बचाने के लिए जस्ते का प्रयोग कहलाता है:
(A) मिश्रात्वन
(B) विरंजन
(C) स्नेहन
(D) यशदलेपन
सही उत्तर: D
Question 114 सामान्य विज्ञान
निम्न में से कौन एक ग्रीनहाउस गैस नहीं है?
(A) नाइट्रोजन
(B) मीथेन
(C) जलवाष्प
(D) नाइट्रस ऑक्साइड
सही उत्तर: A
Question 115 सामान्य विज्ञान
कारों में तय की गई दूरी मापने के लिए निम्न में से किसका प्रयोग किया जाता है?
(A) ओडोमीटर
(B) वायुदाबमापी
(C) डिस्टोमीटर
(D) चालमापी
सही उत्तर: A
Question 116 सामान्य विज्ञान
दूध के नमूने की शुद्धता मापने के लिए निम्न में से किसका प्रयोग किया जाता है?
(A) द्रव घनत्वमापी
(B) वायु दाबमापी
(C) लैक्टोमीटर
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: C
Question 117 सामान्य विज्ञान
आयोडीन की कमी कौन-से रोग को जन्म देती है?
(A) अल्प पोटैशियम रक्तता
(B) घेंघा
(C) थायरॉइड
(D) रात्रि अन्धता
सही उत्तर: B
Question 118 सामान्य विज्ञान
अंतर्जलीय वस्तुओं की दिशा और गति मापने के लिए निम्न में से कौन-से उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
(A) सिलिकॉन डायोड
(B) द्रव घनत्वमापी
(C) चालमापी
(D) सोनार
सही उत्तर: D
Question 119 सामान्य विज्ञान
कोशिका में प्रोटीन कहाँ संश्लेषित होते हैं?
(A) कोशिका भित्ति
(B) लाइसोसोम
(C) राइबोसोम
(D) क्रोमोप्लास्ट
सही उत्तर: C
Question 120 सामान्य विज्ञान
गर्मियों में मिट्टी के पात्र में रखा हुआ पानी निम्न घटना के कारण ठंडा हो जाता है:
(A) परासरण
(B) प्रसार
(C) वाष्पोत्सर्जन
(D) वाष्पीकरण
सही उत्तर: D
Total Questions: 120 | Page: 12 / 12