[ JSSC FIELD WORKER 2026 – Paper 1 , Date 19-07-2026]
दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर का चयन करें।
[ JSSC FIELD WORKER 2026 – Paper 1 ]
Read the given passage carefully and select the correct answers to the questions based on the passage.
अनुच्छेद
निर्देश (प्रश्न संख्या 1-5) : नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए -
31 जुलाई 1880 को बनारस के करीब लमही गाँव में जन्मे धनपत राय ने उर्दू में नवाब राय और हिंदी में प्रेमचंद नाम से लेखन कार्य किया। निजी व्यवहार और पत्राचार धनपत राय नाम से ही करते रहे। उर्दू में प्रकाशित पहला कहानी संग्रह 'सोज़ेवतन' अंग्रेज सरकार ने जब्त कर लिया। आजीविका के लिए स्कूल मास्टरी, इंस्पेक्टरी, मैनेजरी करने के अलावा इन्होंने हंस, माधुरी जैसी प्रमुख पत्रिकाओं का संपादन भी किया। कुछ समय बंबई (मुंबई) की फ़िल्म नगरी में भी बिताया लेकिन वह उन्हें रास नहीं आई। यद्यपि उनकी कई कृतियों पर यादगार फ़िल्में बनीं।
आम आदमी के दुख-दर्द के बेजोड़ चितेरे प्रेमचंद को उनके जीवन काल में ही कथा सम्राट, उपन्यास सम्राट कहा जाने लगा था। उन्होंने हिंदी कथा लेखन की परिपाटी पूरी तरह बदल डाली थी। अपनी रचनाओं में उन्होंने उन लोगों को प्रमुख पात्र बनाकर साहित्य में जगह दी जिन्हें जीवन और जगत में केवल प्रताड़ना और लांछन ही मिले थे।
8 अक्टूबर 1936 में उनका देहावसान हुआ। प्रेमचंद ने जितनी भी कहानियाँ लिखीं वे सब मानसरोवर शीर्षक से आठ खंडों में संकलित हैं। उनके प्रमुख उपन्यास हैं-गोदान, गबन, प्रेमाश्रम, सेवासदन, निर्मला, कर्मभूमि, रंगभूमि, कायाकल्प, प्रतिज्ञा और मंगलसूत्र (अपूर्ण)।

Passage
JSSC FIELD WORKER PAPER-2
Passage Based Questions
1.
दिए गए गद्यांश के अनुसार 'मानसरोवर' शीर्षक से क्या संकलित हैं?
[A]
प्रेमचंद के उपन्यास
[B]
प्रेमचंद की कविताएँ
[C]
प्रेमचंद की आत्मकथा
[D]
प्रेमचंद की सभी कहानियाँ
1.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर:
प्रेमचंद की सभी कहानियाँ
व्याख्या:
गद्यांश के अनुसार प्रेमचंद की सभी कहानियाँ 'मानसरोवर' शीर्षक से आठ खंडों में संकलित हैं।
Correct Answer:
Explanation:
Important question.
2.
प्रेमचंद ने अपनी रचनाओं में किन लोगों को प्रमुख पात्र बनाकर साहित्य में स्थान दिया?
[A]
केवल राजाओं और नवाबों को
[B]
अमीर व्यापारियों को
[C]
अंतरिक्ष यात्रियों को
[D]
प्रताड़ित और उपेक्षित लोगों को
2.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर:
प्रताड़ित और उपेक्षित लोगों को
व्याख्या:
गद्यांश के अनुसार प्रेमचंद ने उन लोगों को प्रमुख पात्र बनाया जिन्हें जीवन और जगत में प्रताड़ना और लांछन मिले थे।
Correct Answer:
Explanation:
Important question.
3.
दिए गए गद्यांश के अनुसार प्रेमचंद ने किन प्रमुख पत्रिकाओं का संपादन किया था?
[A]
सरस्वती और जागरण
[B]
हंस और माधुरी
[C]
भारत और कर्मभूमि
[D]
गोदान और गबन
3.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर:
हंस और माधुरी
व्याख्या:
गद्यांश के अनुसार प्रेमचंद ने हंस और माधुरी जैसी प्रमुख पत्रिकाओं का संपादन किया था।
Correct Answer:
Explanation:
Important question.
4.
दिए गए गद्यांश के अनुसार प्रेमचंद का पहला कहानी संग्रह कौन-सा था?
[A]
गोदान
[B]
गबन
[C]
सोज़ेवतन
[D]
सेवासदन
4.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर:
सोज़ेवतन
व्याख्या:
गद्यांश के अनुसार उर्दू में प्रकाशित प्रेमचंद का पहला कहानी संग्रह 'सोज़ेवतन' था।
Correct Answer:
Explanation:
Important question.
5.
प्रेमचंद को उनके जीवनकाल में किस उपाधि से जाना जाने लगा था?
[A]
राष्ट्रकवि और कवि सम्राट
[B]
नाटक सम्राट और गीतकार
[C]
कथा सम्राट और उपन्यास सम्राट
[D]
व्यंग्य सम्राट और निबंधकार
5.
[A]
[B]
[C]
[D]
सही उत्तर:
कथा सम्राट और उपन्यास सम्राट
व्याख्या:
गद्यांश के अनुसार प्रेमचंद को उनके जीवनकाल में कथा सम्राट और उपन्यास सम्राट कहा जाने लगा था।
Correct Answer:
Explanation:
Important question.