JSSC Constable 2012 Paper-2

JSSC Constable 2012 Paper-2 Previous Year Questions

JSSC Constable Paper-2 के महत्वपूर्ण Previous Year Questions का अभ्यास करें।

Question 111 कंप्यूटर
URL: www.abcd.com में .com क्या सूचित करता है?
(A) कमर्शियल
(B) कॉर्पोरेट
(C) को-ऑपरेटिव
(D) कन्सील
सही उत्तर: A
Question 112 झारखंड सामान्य ज्ञान
झारखंड के किस जिले में बाघों के लिए संरक्षित वन स्थित है?
(A) हजारीबाग
(B) पलामू
(C) रांची
(D) गुमला
सही उत्तर: B
Question 113 तर्कशक्ति
अपने कार्यालय से 7 km दक्षिण की ओर चलने के बाद, सेहर को लगा कि वह गलत दिशा में चल रही है। इसलिए वह दाएं मुड़ी और फिर 7 km चली तथा इसके बाद बाएं मुड़ी और फिर 5 km चलकर घर पहुंच गई। सेहर के कार्यालय से घर की दूरी (लगभग) कितनी है और किस दिशा में है?
(A) दक्षिण-पूर्व दिशा में 12 km
(B) दक्षिण-पश्चिम दिशा में 14 km
(C) दक्षिण-पश्चिम दिशा में 12 km
(D) दक्षिण-पूर्व दिशा में 14 km
सही उत्तर: D
Question 114 गणित
माना कि (3⁻³ × 0.1⁻³ × 0.125) / (5⁻⁷ × 6⁻³) = 2ᵃ × 3ᵇ × 5ᶜ, तब
(A) a = 0, b = 1, c = 5
(B) a = 1, b = 0, c = 5
(C) a = 0, b = 0, c = 5
(D) a = 5, b = 0, c = 5
सही उत्तर: C
Question 115 कंप्यूटर
Windows के डेस्कटॉप पर, F5 को दबाने से क्या होता है?
(A) स्क्रीन को रिफ्रेश करता है
(B) हेल्प मेनू खुलता है
(C) कुछ नहीं करता है
(D) खोज को खोल देता है
सही उत्तर: A
Question 116 झारखंड सामान्य ज्ञान
झारखंड के किस जिले को "भारत की अभ्रक राजधानी" के नाम से जाना जाता है?
(A) कोडरमा
(B) दुमका
(C) रामगढ़
(D) साहिबगंज
सही उत्तर: A
Question 117 तर्कशक्ति
एक संगठन ने चयन का मानदंड उसके द्वारा ली गई लिखित परीक्षा में कम से कम 80% अंक लेते हुए तय किया है। एक अभ्यर्थी को 70% अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए तथा आयु 1 अगस्त 2012 तक 24 वर्ष से अधिक और 20 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उसके मैट्रिकुलेशन के विषयों में हिन्दी एक विषय होनी चाहिए अथवा यदि उसे मैट्रिक परीक्षा में बिना हिन्दी के 80% अंक मिले हैं तो इस मामले को संगठन के निदेशक के पास भेज दिया जाएगा। साथ ही यदि लिखित परीक्षा में 80% से कम और 75% से अधिक अंक मिलते हैं तो इस मामले को CEO को भेज दिया जाएगा। रीमा 72% अंकों के साथ स्नातक है और उसका जन्म 4 अगस्त 1987 को हुआ है। उसने बिना हिन्दी के 90% अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन पूर्ण किया है और लिखित परीक्षा में उसने 90% अंक प्राप्त किए हैं। दी गई परिस्थिति में आप रीमा के साथ क्या करेंगे (मामला 1 अगस्त 2012 को दिया गया है)?
(A) रीमा का चयन करेंगे
(B) रीमा का चयन नहीं करेंगे
(C) रीमा को संगठन के निदेशक के पास भेजेंगे
(D) रीमा को संगठन के CEO के पास भेजेंगे
सही उत्तर: C
Question 118 गणित
यदि बिंदु P(x,y), बिंदु A(a+b,b-a) एवं B(a-b,a+b) से समदूरस्थ है, तथा:
(A) ax = by
(B) bx = ay
(C) x² - y² = 2(ax + by)
(D) P कोई भी बिंदु हो सकता है।
सही उत्तर: C
Question 119 कंप्यूटर
फाइल सिस्टम स्थायी रूप से किस स्टोरेज पर रहता है?
(A) प्राइमरी
(B) सैकेंडरी
(C) डिवाइस
(D) डायरेक्ट मेमोरी
सही उत्तर: B
Question 120 खेल सामान्य ज्ञान
किस भारतीय क्रिकेटर को यूनाइटेड किंगडम के डी मॉन्टफोर्ट विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि से विभूषित किया गया?
(A) सचिन तेंदुलकर
(B) सुनील गावस्कर
(C) एम. एस. धोनी
(D) सौरव गांगुली
सही उत्तर: C
Total Questions: 120 | Page: 12 / 12