JSSC Constable 2012 Paper-2

JSSC Constable 2012 Paper-2 Previous Year Questions

JSSC Constable Paper-2 के महत्वपूर्ण Previous Year Questions का अभ्यास करें।

Question 101 तर्कशक्ति
निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला में कुछ अक्षर अनुपस्थित हैं। उनका सही क्रम नीचे दिए गए विकल्पों में से कोई एक है। सही विकल्प का चयन करें। cdecdd__dd
(A) decee
(B) deced
(C) decdd
(D) dedcd
सही उत्तर: C
Question 102 विज्ञान
एक फिलामेंट लैम्प द्वारा किस प्रकार का स्पेक्ट्रम पैदा होता है?
(A) रेखा उत्सर्जन
(B) अवशोषण
(C) सतत उत्सर्जन
(D) असतत उत्सर्जन
सही उत्तर: C
Question 103 कंप्यूटर
एम.एस. एक्सेल में चार्ट बनाने के लिए कौन सा विकल्प सही है?
(A) फ़ॉर्मूलास >> चार्ट्स
(B) डेटा >> चार्ट्स
(C) इंसर्ट मेनू >> चार्ट्स
(D) व्यू >> चार्ट्स
सही उत्तर: C
Question 104 झारखंड सामान्य ज्ञान
1979 में महाश्वेता देवी द्वारा रचित साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत ऐतिहासिक उपन्यास "आरण्येर अधिकार" (जंगल का अधिकार, 1977) किसके जीवन पर आधारित है?
(A) वीर बुधु भगत
(B) बिरसा मुंडा
(C) तेलंगा खड़िया
(D) तिलका मांझी
सही उत्तर: B
Question 105 गणित
दी गई श्रेणी को पूरा करें: 5, 13, 25, 41, 61, ?
(A) 85
(B) 81
(C) 90
(D) 95
सही उत्तर: A
Question 106 विज्ञान
निम्नलिखित में कौन सा अंग हृदय पेशी से बना होता है?
(A) हृदय
(B) फेफड़े
(C) वृक
(D) यकृत
सही उत्तर: A
Question 107 कंप्यूटर
उस शब्द को क्या कहा जाता है, जिसके अनुसार कोई भी नेटवर्क तब तक सुरक्षित होता है, जब तक उसके प्रबंधन समूह से बाहर के किसी भी व्यक्ति को उसके संचालन विवरण की कोई जानकारी प्राप्त करने की अनुमति नहीं होती और उपयोगकर्ताओं को जानने की आवश्यकता के आधार पर जानकारी प्रदान की जाती है?
(A) विश्वास आधारित सुरक्षा (Trust Based Security)
(B) अस्पष्टता द्वारा सुरक्षा (Security through Obscurity)
(C) आवश्यकता आधारित सुरक्षा (Need Based Security)
(D) पासवर्ड द्वारा सुरक्षा (Security through Password)
सही उत्तर: B
Question 108 झारखंड सामान्य ज्ञान
झारखंड का बाएं हाथ का प्रमुख बल्लेबाज कौन था जिसने मलेशिया में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2008 जीता, साथ ही वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेल चुका है?
(A) सौरभ तिवारी
(B) वरुण आरोन
(C) चेतेश्वर पुजारा
(D) विराट कोहली
सही उत्तर: A
Question 109 तर्कशक्ति
एक विशेष कूट भाषा में, CARPET को DCUTJZ के रूप में लिखा गया है, तो उसी भाषा में DIARY को किस प्रकार लिखा जाएगा?
(A) EJDVD
(B) EKDVD
(C) EKDWD
(D) EKDVC
सही उत्तर: B
Question 110 गणित
माना कि f(x) = x² - 4x - 5, A = [[1,2,2],[2,1,2],[2,2,1]], तो f(A) का मान क्या होगा?
(A)
(B) 1
(C) 21
(D) -1
सही उत्तर: A
Total Questions: 120 | Page: 11 / 12